भारतीय भाषाओं में कम्प्युटर

जीएनयु/लिनक्स (GNU/Linux) और एप्लिकेशन का भारतीय भाषाओं में स्थानीयकरण

          इस वेबसाइट के द्वारा कम्प्युटर की तकनीक को अनेक भाषाओं में उपलब्ध कराना हैं। इस तकनीक से उन लोगों को आसानी होगीं जो अंग्रेजी भाषा को समझने में सक्षम नहीं हैं। हमारा उद्देश्य सभी से सहयोग लेना, संगणक के प्रति जागरूकता को बढाना, साधनों को उपलब्ध कराना, अनुवाद के कार्य को लेना, साफ्टवेयर के टूल्स को ओर अधिक उन्नत करना, विश्वस्तरीय शिक्षा संबंधी साफ्टवेयर का स्थानीयकरण करना और मुक्त साफ्टवेयर के उपयोग को प्रचलित करना है। हम स्वदेशी साफ्टवेयर के विकास के लिये भी प्रोत्साहित करेगें। साथ ही वर्तमान में उपलब्ध बहुत सारे अंग्रेजी साॅफ्टवेयर का भारतीय भाषाओं में रूपांतरण करेंगे। इस रूपान्तरण को "स्थानीयकरण" कहते है।

अधिक चित्रों के लिये यहाॅं क्लिक करे ...

ओपनऑफीस में हिन्दी मोजीला में हमारी वेबसाईट काॅन्करर में हमारी वेबसाईट

उपरोक्त चित्रो में कुछ सिस्टम स्तरीय प्रोग्राम (जैसे 'नाटीलस) और कुछ साधारण टेक्स्ट एडीटर कार्यक्रम (जैसे 'जीएडिट') । हम युनिकोड एडिटर(सौजन्य www.yudit.org) का स्थानीयकरण कर चुके हैं अर्थात इसे हम भारतीय भाषा में देख सकते हैं। इसके साथ ही हम स्कूल स्तरीय ज्यामिती कार्यक्रम 'डॉ जिओ' को भी अनेक भाषाओं में देख सकते हैं।

यहॉं स्क्रीन पर बटन के लिये कुछ संकेत दिये गये है।

हमारी कल्पना के बारे में अधिक जानने के लिये उद्देश्य पर क्लिक करें।

हमारे द्वारा किये गये आवाहन को देखने के लिये आवाहन पर क्लिक करे

कुछ एप्लीकेशन कार्यक्रमों को डाउनलोड करने के लिये डाउनलोड्स पर क्लिक करे। हम इन कार्यक्रमो का स्थानीयकरण कर चुके हैं। यहॉं आप कुछ साधन भी खोजे जिसका आप अपनी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं। इससे हमे सिस्टम को प्रांतीय भाषा में समझने में आसानी होगी।

सूचना: यह वेबसाइट उन्नति के पथ पर है, इसमें निरन्तर बदलाव हो रहे है।

स्थानीयकरण से हमारे क्या तात्पर्य है यह जानने के लिए विडीयो देखें



ओपन आॅफीस डा.जीओ


यूडीट