प्रेजेंटेशन

प्रेजेंटेशन

यह एक सॉफटवेयर है जिसकी सहायता से आप स्लाईडशो प्रजेंटेशन बना सकते है ।इस प्रजेंटेशन के द्वारा आप किसी परियोजना(Project) या किसी सेमीनार को कम्प्युटर पर दर्शा सकते हैं ।
यह काफी उपयोगी साधन है क्योकि इसमे चित्रो तथा संगीत का उपयोग करके प्रेजेंटेशन को काफी आकर्षित बनाया जा सकता है ।
यदि आप वर्डप्रोसेसर में किसी प्रजेंटेशन को बनाना चाहते हैं तो निम्नलिखित पदों का उपयोग करना होगा

  1. सबसे पहले फाईल मेंन्यु पर क्लिक करें ।
  2. 'New' पर क्लिक करें ।
  3. - इसके बाद 'presentation' इस विकल्प को चुने ।

जैसे ही आप 'presentation' इस विकल्प पर क्लिक करते है तो आपको नीचे दिये गये चित्र के अनुसार एक विंडो दिखेगी । जैसा कि आप देख रहे है इसमें तीन विकल्प उपस्थित है ।
presentation.jpg

  1. प्रथम विकल्प की सहायता से आप कोई भी सामान्य प्रजेंटेशन बना सकते है ।
  2. दूसरे विकल्प की सहायता से टेम्पलेट बना सकते है ।
  3. इस विकल्प की सहायता से आप पहले से उपस्थित किसी भी प्रजेंटेशन को खोल सकते है ।

presentationmenu.jpg
यदि आप प्रथम विकल्प का चुनाव करते है तो आपको नीचे दिये गये स्क्रीन के समान एक खाली स्क्रीन दिखाई देगी ।
यदि आप द्वितीय विकल्प का चुनाव करते है तो प्रेजेंटेशन के अनुसार आपको किसी एक विकल्प
का चुनाव करना होगा ।
हम प्रजेंटेशन के लिये उपयोगी मेन्यु का अध्ययन करेगे ।
फाईल मेन्यु
Close:- यह मौजूदा फाईल को बन्द करेगा ।

Navigator:- इस आईकन पर क्लिक करने पर एक अन्य विंडो खुलेगी जैसा कि आप नीचे देख रहे है । यह हमारे प्रेजेंटेशन में उपस्थित कुल स्लाइडो की एक सूची बताएगा । अब इन स्लइडो को चुनकर इनमे बदलाव कर सकते है ।
डुप्लीकेट (Duplicate):- इसकी सहायता से आपके द्वारा चुनी गई किसी भी स्लाईड की एक और कॉंपी बना सकते है ।
पाईंट (Points):- आप दो बिन्दुओ को लेकर एक वक्र बना सकते है ।
Glue points ग्लूपाईंट :-
Delete Slide :- इससे आप किसी भी चुनी गई फाईल स्लाइड को हटा सकते है ।
Lager:-प्लगइन (plagin):-
the View Menu
Workspace :- इसमे भिन्न-भिन्न लेखाउट उपस्थित है ।
1) outline view 2) Drawing view 3) slides view
4) Notes view 5) Handout view
slides view की सहायता हम सभी स्लाईड का व्यू देख सकते है ।
Note view :– इसकी सहायता से आप अपनी प्रत्येक स्लाईड में एक नया नोट जोड सकते है ।
Display Quality :- इसकी सहायता से आप रंगो का चयन कर सकते है ।
Preview:- इसकी सहायता से आप सभी स्लाईडो की झलक देख सकते है ।
Slide:- इससे आप किसी भी स्लाईड का व्यू देखसकते है ।
Master:- इससे आप स्लाईडो की मुख्य काँपी की झलक देख सकते है ।
Reload:- इस विकल्प की सहायता से पहले से उपस्थित फाईल को पुनः खोला जा सकता है ।
Export:- यह विकल्प की सहायता से आप किसी भी फाईल को एक भिन्न फार्मेट मे संचित कर सकते है उदा. यदि हम किसी फाईल को XML फार्मेट में संचित करते है तो इसे हम किसी भी वेब ब्राउजर मे देखसकते है ।
Export as PDF :- इसकी सहायता से किसी भी फाईल को PDF फार्मेट में भेज सकते है । पीडीएफ अर्थात पोर्टेबल डाक्यूमेन्ट फार्मेट यह एक कॉम्पेक्ट फार्मेट है और साथ ही यह सभी ऑंपरेटिंग सिस्टम पर उपस्थित है जैसे Ms Windows , GNU/Linux , MAC आदि ।
Send:- आप अपने किसी भी दोस्त को ई-मेल भेज सकते है ।
Lager:- आप सभी लेयर का व्यू देखसकते है ।
Grid:- आप स्लाइड में ग्रिड बना सकते है।
fullscreen:- आप किसी भी स्लाईड को एक पूर्ण स्क्रीन पर देख सकते है ।
Insert Menu
Slide – आप उपस्थित प्रेजेंटेशन मे एक नई स्लाईड को जोड सकते है ।
Summary Slide:- यह किसी भी चुनी गई सलाईड के लिये एक नई स्लाईड बनाता है । इस नई स्लाईड में सभी टेक्सट की बूलेट लिस्ट होती है । इस स्लाईड को सभी स्लाईडो के बाद में डाला जाता है ।
Fields:-
इस की सहायता से आप दिनांक , समय , पेजनम्बर , पेजकाउन्ट , विषय शीर्षक और लेखक डाल सकते है । इसमे उपस्थित विकल्पो को नीचे दिये गये चित्र में दर्शाया गया है ।
Special character:- इसकी सहायता से आप लाइब्रेरी में से कुछ मुख्य अ&रो को डालसकते है । इसमें गणितीय चिन्ह(Mathematical symbol) जैसे ,,,, आदि डालसकते है । भाषा के लिये भी फॉंट को डाला जा सकता है जैसे गार्गी फॉंट हिन्दी के लिये (हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है) और इसके अलावा पद्मा गुजराती के लिये ।
हाइपरलिंक (hyperlink):- इसकी सहायता से आप हाइपरलिंक डाल सकते है अर्थात इसकी सहायता से आप अपने दस्तावेज ( docoment) को किसी अन्य दस्तावेज से जोड सकते है । जैसे ही हम इस विकल्प पर क्लिक करते है, हमारे सामने एक विंडो उपस्थित हो जाती है । इसमे उपस्थित पाथ (path) विकल्प के द्वारा हमें उस फाईल का पाथ बताना पडता है जिससे कि हमे हमारे दस्तावेज से जोडना है । इसमे ऐसा भी हो सकता है यह फाईल किसी अन्य डायरेक्ट्री में हो । जैसे हमे हमारे दस्तावेज से doc नाम की फाईल को लिंक करना है तथा यह फाईल Root डायरेक्ट्री में है तो इसके लिये हमे यह पाथ बताना /Root/doc/ होगा इसके दूसरे विकल्प targetमे वह पाथ बताना पडेगा जहॉ कि हमे यह लिंक डालनी है ।
Scan:- इसकी सहायता से हम किसी भी स्कैन किये गये चित्र को डाल सकते है ।
Spreadsheet:- आप एक स्प्रेडशीट स्लाईड में डाल सकते है ।
Graphics:- इससे आप ग्राफिक्स जैसे स्नेपशॉट, चित्र आदि डाल सकते है ।
object:-
इससे आप किसी ऑबजेक्ट को टेक्स्ट &ेत्र(text area) में डाल सकते है ।
चार्ट(chart) स्लाईड में आप चार्ट डाल सकते है ।
floating Frame :- मौजूदा दस्तावेज में आप फ्लोटिग फ्रेम को डाल सकते है । इस विकल्प का उपयोग HTML दस्तावेज ( Document )में किसी अन्य फाइल के टेक्स्ट को डालने में किया जाता है ।
फाईल (File):- आप स्लाईड में एक फाइल डाल सकते है ।
फार्मेट मेन्यु ( Format menu ):-
Default:- इसकी सहायता से आप चयन किये गये टेक्स्ट में तयशुदा (default) सेंटिग्स को लागू कर सकते है
Line:- इससे आप भिन्न भिन्न प्रकार की लाईन को बना सकते है जैसे सीधी , डॉटडॉट , ऐरो , रंगो से परिपूर्ण आदि .
Area :- किसी भी ड्रॉइंग ऑब्जेक्ट में आप रंगो को भर सकते है । इसमे विकल्प है जैसे
shadow:- इससे आप ड्राॅ किये गये ऑब्जेक्ट को शेडेड बना सकते है ।
Colours:- आप कलर टेबल में से कोई भी रंग चुनकर ड्राॅ किये गये ऑब्जेक्ट में डाल सकते है ।
Gradients (ग्रेडियंट):- आप ग्रेडियंट के गुणधर्मो (properties) को सेट कर सकते है तथा ग्रेडियंट लिस्ट भी लोड कर सकते है ।
Hatching:- हेचिंग पेर्टन के गुणधर्मो को सेट कर सकते है ।
Bitmap:- इसकी सहायता से आप बिटमेप को चुनकर उसे डाल सकते है तथा उसका पेटर्न भी बदल सकते है या आप अपना स्वयं का पिक्सल पेटर्न भी बना सकते है । इसके अलावा आप बाहर से बीटमेप को डाल सकते है
Back (बेंक) :- यह बदली गई सभी सेटिग्स को तयशुदा (Default) सेटिग्स में ले आता है ।
Text:- यह चयन किये टेक्स्ट के स्थान तथा शैली (style) को बदल सकते है ।
Dimensions:- इससे आप लाईन की डायमेंशन को बदल सकते है ।
Connector:- दो ऑबजेक्ट के बीच के कनेक्टर की सेटिंस को बदल सकते है ।
Character:- चुने गये अ&रो (charecters) के गुणधर्मो (characteristics) को बदल सकता है । जैसे फॉट ,फॉट साईज , लेंगवेज सेंटिग्स , रंग आदी
Numbering /Bullets:- इसकी सहायता से आप एक क्रमबद्ध सूची (ordered list) बना सकते है । इसके लिये इसमे भिन्न भिन्न शैली (style) उपस्थित है ।
Case/Characters:- इससे आप चुने गये टेक्सट को छोटे या बडे अ&रो में (capital or small letters) लिख सकते है । साथ ही अ&रो की चौडाई (full width) को भी बढाया जा सकता है ।
Peragraph :- इससे आप पेराग्राफ,अलाईन्टमेंट,मार्जिन,बोर्डर आदी सेट कर सकते है ।
Modify Layout:-
Styles (शैली ) :-इसकी सहायता से स्लाईड के बेकग्राउण्ड ,आउटलाईन ,रंग , आदि को बदल सकते है । इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक अन्य विंडो खुलेगी जैसा की नीचे दिखाया गया है ।
Stylist:-
Font work:- इसकी सहायता से आप किसीभी चुने गये अ&र को भिन्न भिन्न आकार में सेट कर सकते है । इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक अन्य विंडो खुलेगी जैसा कि नीचे दिखाया गया है ।
3D Effects:- इससे किसी भी ऑब्जेक्ट के त्रिविमीय (3D) गुणो को बदला जा सकता है । इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक अन्य विंडो खुलेगी जैसा कि नीचे दिखाया गया है । इसमे उपस्थित आईकन से आप चुने गये ऑबजेक्ट का रंग आदी बदल सकते है ।
Group ( ग्रुप ) :-इसमें भिन्न भिन्न ऑब्जेक्ट को एक ग्रुप में रखा जा सकता है ।
The Tools MenuThe Help Menu :-
pellcheek (स्पेलचेक) :- यह दिये गये टेक्सट की स्पेलिंग एवं व्याकरण (Grammer) की जॉंच करता है ।
Thesaurus:- यह किसी भी दिये गये शब्द का समानार्थी (Synongms) बताता है ।
Hyphenation:- दस्तावेज मे हाइफन (-) को रखा जा सकता है ।
Autocorrect/Autoformat:- यह दिये गये टेक्सट की स्पेलिंग व्याकरण को अपने आप ही जाँच लेता है तथा दिये गये टेक्सट की फार्मेटिंग को तयशुदा ेटिंस के अनुसार बदल देता है ।The Help Menu :-
गेलरी(Gallery):- इसमे इफेक्ट, वैकग्राउण्ड , बुलेट , होमपेज, रुलर आदी को दस्तावेज में जोडकर दस्तावेज को काफी आकर्षित बनाया जा सकता है । इसके लिये कुछ उदा. नीचे दिये गये है
Eyedropper:- इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक अन्य विंडो खुलेगी जिसकी सहायता से बिटमेप का रंग परिवर्तित कर सकते है ।

Macros:- (मैक्रो) इसकी सहायता से भिन्न भिन्न क्रियाओ को रिकार्ड कर सकते है तथा साथ ही इसे एक के बाद एक चला सकते है किंतु इसके लिये मेक्रो को लाना (called) होगा ।
XML Filter Settings -
यह दस्तावेज में XMLफार्मेट को सेट करता है ।
Configure ( कानफिगर ) :- इसकी सहायता से ओपनऑफीस की सेटिंस को बदला जा सकता है ।
Options ( विकल्प ) :- ओपन ऑफिस के अंतर्गत आने वाले फंक्शन की सेटिंग्स को बदला जा सकता है ।
The Slide show Menu:-
इसकी सहायता से सभी स्लाईड का व्यू देख सकते है । साथ ही आप प्रत्येक स्लाईड के लिये समय भी सेट कर सकते है । स्लाईड के लिये समय सेट करना अर्थात स्लाईड सेट किये गये समय के अनुसार स्क्रीन पर रहेगी तथा समय समाप्त होने पर हमे उसके बाद वाली स्लाईड का व्यू दिखेगा । इस मेन्यु के विकल्पो को नीचे बताया गया है ।
Slide Show:- इसकी सहायता से आप स्लाईड का प्रेजेंटेशन देख सकते है ।
Rehearse Timings:- यह प्रत्येक स्लाईड के साथ एक घडी को जोड देता है । इसकी सहायता से आप यह देख सकते है कि प्रत्येक स्लाईड को कितना समय दिया गया है ।
Slide Show Settings:- इसकी सहायता से स्लाईड शो की सेंटिग्स को बदल सकते है ।
The Window Menu

New window:- इसकी सहायता से पहले से उपस्थित फाईल को एक नई विंडो मे खोल सकते है ।
क्लोज विंडो - यह खोली गई विंडो को बन्द कर देता है ।
The Help Menu :-
यदि प्रेजेंटेशन के लिये उपयोगी विकल्पो के बारे में जानकारी देगा ।
यदि इसके अलावा भी आपके कोई संदेह है तो कृपया indictrans@fastmail.fm पर संपर्क करे ।